Thu. Mar 12th, 2026

बच्चों के लिए शिक्षिका बनी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शिक्षिका भी रह चुकी है। राष्ट्रपति भवन में बच्चों के सामने वह एक बार फिर इस भूमिका में दिखाई दीं। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। दो वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रपति भवन में उन्होंने बच्चों से संवाद किया। बच्चों के क्लास लगा। राष्ट्रपति ने उनको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि छह
ऋतुएं होती हैं।लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण केवल तीन गर्मी, ठंड और वर्षा का ही अनुभव करते हैं। उसमें भी खासकर गर्मी रहती है, उसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रपति संपदा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नौ के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुर्मू ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी की बर्बादी को कम करने और वर्षा जल संचयन के माध्यम से इसे संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पानी के जल संरक्षण,पानी को को बहने से बचाने, जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी रोकने और पीने के पानी का इस्तेमाल केवल पीने में करने तथा वर्षा जल संरक्षण के लिए पिट बनाने पर बल दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के बारे में भी बात की और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *