Tue. Mar 10th, 2026

भाकियू की महापंचायत की तैयारियों को लेकर खंदौली में रणनीतिक बैठक सम्पन्न, 30 जुलाई को राकेश टिकैत के आने की प्रबल संभावना

आगरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 30 जुलाई 2025 को यमुना एक्सप्रेसवे सहित किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत खंदौली इंटरचेंज गोल चक्कर, आगरा में बुधवार सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इसी क्रम में 11 जुलाई को खंदौली स्थित टी.एस. मैरिज होम में भारतीय किसान यूनियन जनपद आगरा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बाबा फौरन सिंह ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं आगरा-अलीगढ़ मंडल प्रभारी ओमपाल सिंह तालान, वरिष्ठ नेता चौधरी मलखान सिंह, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष हाथरस सत्यदेव पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान ने संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई की महापंचायत ऐतिहासिक होगी और इसमें किसानों के शोषण से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान किसानों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया और भारी संख्या में भागीदारी का आश्वासन दिया।

बैठक में महापंचायत को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जो आयोजन की जिम्मेदारी संभालेगी। वरिष्ठ नेता मलखान सिंह ने पंचायत को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया, जबकि हाथरस जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक ने कहा कि हाथरस और सादाबाद के किसान भारी संख्या में महापंचायत में भाग लेंगे। मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर ने कहा कि किसान अब आर-पार के मूड में हैं और आगरा की यह महापंचायत एक निर्णायक क्षण साबित होगी।

बैठक को जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, हरिओम जुरैल, बीके चौधरी, गिर्राज सिंह नौहवार, मनीष उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, तहसील अध्यक्ष एत्मादपुर धीरज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, तांतीराम जादौन, हरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, अंशुल सिंह, बंटू लवानिया, नत्थू सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, तहसील अध्यक्ष आगरा रणजीत सिंह, बच्चू सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, भूरी सिंह यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आगामी महापंचायत के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *