Thu. Mar 12th, 2026

पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान

Yogi adityanaath apexnews.co.in
Yogi adityanaath apexnews.co.in

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत 07 वर्षों में 168 करोड़ से अधिक पौधे रोपित करने का कार्य किया है। यह जानकर आपको सुखद अनुभव होगा कि थर्ड पार्टी ऑडिट में इनमें से 75-80 प्रतिशत पौधों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। इस वर्ष की गर्मी, हीटवेव को लम्बे समय तक कोई भूल नहीं पाएगा। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए 20 जुलाई का अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमारी धरती माता कंक्रीट के जंगलों से सुरक्षित नहीं रहेंगी, हमें उन्हें उनका मूल स्वरूप देना होगा।
आगामी 20 जुलाई को एक बार पूरा प्रदेश वृक्षारोपण के महाभियान से जुड़ने जा रहा है। इस बार प्रदेश सरकार का 36 करोड़ 50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। यह बड़ा लक्ष्य है, इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी है। सभी को प्रयास करना होगा। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *