Thu. Mar 12th, 2026

बाढ़ से बचाव और राहत कार्य

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश वर्तमान सरकार ने बाढ़ बचाव के विभिन्न कार्य किए, जिसके कारण बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि को रोकने में मदद मिली है। कुशीनगर में नारायणी नदी, गण्डक नदी व अन्य सहायक नदियों पर बाढ़ बचाव के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गयी है। बाढ़ से बचाव के विभिन्न प्रबन्ध करने का ही परिणाम है कि जनपद में 03 लाख से अधिक आबादी और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित हुई है। राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि लोग यहां पर सुरक्षित व निश्चिंत हैं। इसी प्रकार बाढ़ बचाव के विभिन्न कार्य अन्य जनपदों में भी हुए हैं। विगत 07 से 09 जुलाई के बीच जब नेपाल में भारी बारिश हुई थी, तब गण्डक नदी और नारायणी नदी में लगभग 4.5 लाख क्यूसेक पानी प्रवाहित हुआ था। जबकि सामान्यतः पानी 12 से 20 हजार क्यूसेक ही रहता है। इतना भारी मात्रा में पानी प्रवाहित होने के बावजूद यहां के तटबन्ध सुरक्षित हैं, जो यह दिखाता है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के छितौनी तटबन्ध के 7.8 कि0मी0 पर निर्मित स्पर के पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तुर्कहा परिसर में बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट की तथा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *