Thu. Mar 12th, 2026

श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर के छात्राओ व पर्यावरण प्रेमी दाऊ दयाल शर्मा नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

मथुरा। गोवर्धन। जतीपुरा स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज प्राँगढ़ में पर्यावरण प्रेमी पंडित दाऊ दयाल शर्मा व भाजपा नेता श्याम सुंदर उपाध्याय, ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन एवं बहुमूल्य संपदा होते हैं। जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं वहां की जलवायु साफ व स्वच्छ होती हैं। इसलिए पौधा लगाना व इनकी रक्षा करना हमारा परम दायित्व है। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है। तब तक ही मानव सभ्यता का भी अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। इस तरह के कार्यक्रम केवल पौधों को रोपित करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक की उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी चाहिए।
प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने घर आगंन में भी एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। जिससे आए दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण का संतुलन सही किया जा सके। विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक-एक पौधा लगाकर उनका पालन पोषण करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, अजय कुमार शर्मा ,बहादुर सिंह, प्रमोद कुमार, पर्यावरण प्रेमी पंडित दयाल शर्मा, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह राणा, श्याम सुंदर उपाध्याय, विद्यालय स्टाफ षडानन भारद्वाज, बल्लभ दास, प्रमोद पटेल, सत्यवीर सिंह, भगवान सिंह, आशिका फौजदार, प्राची, राधा, मंजरी, माधुरी ,रितिका प्रिया ,पल्लवी ,मधु धनगर, जयप्रकाश, खुशहाल, अंशुल कौशिक आदि उपस्थित रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *