Thu. Mar 12th, 2026

केदारघाटी में भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी

केदारघाटी में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दूसरे दिन से पूरी मुस्तैदी के साथ रेस्क्यू कार्य शुरू किया। रात देर तक बचाव कार्य जारी रहा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 430 यात्रियों को लैंचोली और भीमबाली से हवाई मार्ग से निकाला जा चुका है। वहीं, गौरीकुंड-सोनप्रयाग के बीच लगभग 700 यात्रियों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। इसके साथ ही, घायल तीर्थयात्रियों का एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *