Sun. Mar 8th, 2026

बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्रॉय सिटी का सेमीफइनल राउंड टैगोर थिएटर के प्रांगड़ में संपन्न हुआ

चंडीगढ़ दिनांक 31/07/24 डॉ. विजय किशोर बंसल जी के सानिध्य में आरोही संस्था द्वारा आज दिनांक 31/07/24 को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्राय सिटी का सेमीफइनल संपन्न हुआ ! सेमीफइनल का शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर श्रीमान कुलजीत सिंह रंधावा विधायक , डेराबस्सी ने कार्यक्रम का आगाज़ किया व आरोही संस्था व संस्था के निर्देशक को आगरा से आकर चंडीगढ़ सिटी में इस आयोजन को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की!
आरोही संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया की संस्था ने इस शीर्षक का ऑडिशन पिछले माह टैगोर के रिहर्सल हॉल में किया था उसमें से चुने गए बच्चों का आज सेमीफइनल राउंड हुआ! प्रतियोगिता में निम्न केटेगरी थी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, डुएट, डुओ, ट्राइओ व ग्रुप डांस! सभी केटेगरी में बच्चों ने अपना बेस्ट से बेस्ट दिया!
ट्रॉय सिटी यानी चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली के बच्चों में बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्रॉय सिटी के ग्रैंड फाइनल में जाने के लिए बच्चों में जमकर हुआ मुकाबला !
कार्यक्रम में जजमेंट कि भूमिका में उपस्तिथ होंगे द करमा डांस स्टूडियो से कुनाल भारद्वाज व असलम अब्बास!
कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है साहिल मलिक, जुनेद अली!
अंत में आरोही संस्था ने टैगोर थिएटर के निर्देशक अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *