Thu. Mar 12th, 2026

देहदान कर मिलता है शुकून

आगरा शमसाबाद रोड पावनधाम निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ संचालक श्री भगवान शर्मा ने आज श्रीनाथ जी धर्मार्थ ट्रस्ट शमसाबाद आगरा की पहल पर मृत्यु उपरांत अपनी देह का दान करने का संकल्प लिया ।संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल ने जरूरी कार्यवाही सम्पन्न कराई तथा समत्व फाउंडेशन आगरा के अध्यक्ष एल. एस. धाकरे, पवन अग्रवाल एवं ठा एदल सिंह ने मानव हित में किये गए इस उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री भगवान शर्मा को प्रभु श्री राम जी का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। देहदान करने वाले श्री भगवान शर्मा ने कहा कि परिवार की सहमति से आज देहदान कर बहुत शुकून मिल रहा है। म्रत्यु बाद मेरा यह शरीर किसी काम आए इस बात की बहुत खुशी है मुझे समत्व फाउंडेशन के सरंक्षक रमन गुप्ता द्वारा देहदान किये जाने से प्रेरणा मिली। इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रवक्ता दिनेश अगरिया ने बताया कि श्रीनाथ जी परिवार मनुष्य हित मे नेत्र दान और देहदान जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगो को प्रेरित करता है । मृत्युपरान्त शरीर को मेडिकल क्षेत्र में प्रयोग हेतु देहदान करना तथा नेत्रदान से किसी की आंखों में रोशनी भरना एक साहसी निर्णय है जो वास्तव में समाज हित के लिए परोपकार है और यह आवश्यक है। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *