Thu. Mar 12th, 2026

महोत्सव शिरोमणि डॉ. विजय किशोर बंसल को वर्ल्ड डांस चैंपियन ने किया सम्मानित”

आगरा। नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के मुख्य संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आयोजक एवं महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना लातविया ने शॉल ओढ़ाकर, अपने देश की स्मृति एवं महोत्सव का स्मृति चिन्ह भेंट कर यह सम्मान दिया।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 20-22 सितम्बर 2024 को वि.वि. परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया।

महोत्सव में आगरा के प्रख्यात समाजसेवी विभिन्न देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं अतिथि कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।
महोत्सव संयोजक अलका सिंह शर्मा ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 9वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है।
डॉ. विजय किशोर बंसल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति संवर्धन, बाल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारत का प्रतिनिधित्व विश्व पटल पर कर रहे हैं। वे देश भर की अनेकों संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति असीम स्नेह रखते हैं।

महोत्सव समापन के उपरांत डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत ब्रज के व्यंजन एवं विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर विदा किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर समस्त महोत्सव आयोजन समिति ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *