आगरा श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा आगरा में आज श्री पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया l हमारे मंदिर जी के समवशरण में विराजमान श्री त्रय पार्श्व नाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस है। मंदिर जी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम अभिषेक विधि के अंतर्गत मूल नायक भगवान श्री शांतिनाथ जी का अभिषेक दो महानुभावों द्वारा स्वर्ण कलश से किया गया यह क्रमश श्री अनिल आदर्श जैन संभव जैन संस्थापक ट्रस्टी व श्री रविन्द्र जैन हेमा जी, विपिन जैन थे l इन्हीं दौनौं महानुभावों द्वारा पांडुक शिला पर विराजमान श्री पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दूसरी पांडुक शिला पर विराजमान श्री पदम प्रभू भगवान की शांति धारा करने वाले दो महानुभाव थे यह क्रमश श्री सत्येन्द्र कुमार जैन व श्री प्रशांत जैन राखी जैन, मोहित जैन, वैभव जैन थे। अभिषेक करने के बाद संगीतमय नित्य नियम पूजन व अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ भगवान की पूजन की गई प्रथम लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्री संजीव कुमार जैन सेक्टर ग्यारह परिवार को प्राप्त हुआ। द्वितीय से पंचम तक श्री अनिल आदर्श जैन संभव जैन, श्री शांतिनाथ युवा मंच, श्री सुरेश जैन आर.सी.एम, श्री मगन कुमार जैन सेक्टर तीन रहे l निर्वाण कांड का वाचन कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। सभी सम्मानित महानुभावों ने भक्ति पूर्वक लाडू समर्पित किया गया।उसके उपरांत कल्याण मंदिर विधान किया गया विधान के पुण्यार्जक श्रीमती प्रेमलता जैन मनोज जैन सेक्टर सोलह थे। उनके द्वारा स्व श्री महेन्द्र कुमार जैन की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया था। मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य श्री मनोज जैन सेक्टर सोलह को प्राप्त हुआ मांडना पर चार कलश स्थापना हुई यह क्रमश श्रीमती प्रेमलता जैन, श्रीमती अल्पना जैन, श्रीमती करुणा जैन व श्रीमती नीतू जैन भेंट किए। दीप प्रज्ज्वलित करके ज्ञान ज्योति करने का सौभाग्य श्री अनिल कुमार जैन, सुनीता जैन बूरे वाले महानुभावों को प्राप्त हुआ l विधान की समूची क्रिया पं संकल्प जैन शास्त्री ट्रांस यमुना द्वारा कराई गई l
इस मौके पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, कोषाध्यक्ष मगन चंद जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, हेमा जैन, संजीव जैन,राकेश जैन पेंट, मनोज जैन, नीरज जैन, अनिल जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, चन्दन जैन, प्रशांत जैन, अंकुर जैन, विपिन जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था l
