Thu. Mar 12th, 2026

ताज पर फिर चढ़ाया गंगाजल, वीडियो वायरल

आगरा। सोमवार को फिर से ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाने और भगवान शिव के फोटो वाला ध्वज लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। इस बार हिंदू महासभा की नेत्री मीरा राठौर ने पानी की बोतल में गंगाजल ले जाकर चढ़ाया और वहां पर भगवान शिव का झंडा लहराया। मौके पर तैनात सीआईएसएफ की महिला जवानों ने मीरा राठौर को हिरासत में ले लिया।
2 दिन पहले मथुरा के हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्य गुम्बद पर शाहजहां और मुमताज की असली कब्र की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर गंगाजल चढ़ाया था। इस गतिविधि के आरोप में इन दोनों युवकों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया था। सोमवार को भी इसी तरह की घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *