Thu. Mar 12th, 2026

पर्यावरण बचाने आगे आया रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ताज नेचर वॉक में किया पौधारोपण

आगरा। जीवन बचाना है तो वृक्ष लगाना है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और आगरा ओ बीएस एंड गाइनी की ओर से मंगलवार को ताज नेचर वॉक में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की संस्थापक प्रेसिडेंट डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा की तारीफ की और कहा रोटरी क्लब पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि इनकम टैक्स की डिप्टी डायरेक्टर आशिमा महाजन ने भी पौधारोपण अभियान और क्लब के सदस्यों के कार्य को सराहा। इससे पहले डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा, क्लब की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव डॉक्टर नीतू चौधरी और कोषाध्यक्ष गरिमा मंगल क्लब की सदस्य और एओजीएस की अध्यक्ष डॉ सविता त्यागी ने अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉक्टर अनुपम त्यागी, डॉक्टर संजना महेश, डॉक्टर शमिता पंजवानी, डॉक्टर वनमाला यादव, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर रेखा रानी, डॉक्टर नीलम रावत, डॉक्टर नमिता सक्सेना, डॉक्टर स्वाति पाठक और डॉक्टर संधि जैन ने भी पौधारोपण किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *