Thu. Mar 12th, 2026

हाथरस में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

अलीगढ़ के बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी रश्मि की शादी लगभग सात साल पहले गांव गिनोली किशनपुर निवासी कालू से हुई थी। 15 दिन पहले रश्मि ने बच्चे को जन्म दिया था। सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव गिनोली किशनपुर में 30 जुलाई की शाम सात बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा हुआ था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी रश्मि की शादी लगभग सात साल पहले गांव गिनोली किशनपुर निवासी कालू से हुई थी। 15 दिन पहले रश्मि ने बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा । मृतका के मायके वाले जो भी तेहरीर देंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *