Thu. Mar 12th, 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

रुड़की।त्रिवार्षिक चुनाव में राकेश कश्यप को अध्यक्ष तथा जौहर सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध पदाधिकारी घोषित किया गया है,अंत में विजयी सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संगठनात्मक जिला रुड़की के अंतर्गत व्यापार मंडल का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश कश्यप,नगर महामंत्री पद पर कादिर मलिक तथा नगर कोषाध्यक्ष पद पर जौहर सिंह को निर्विरोध पदाधिकारी घोषित किया गया।जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लगातार अपनी का इकाईयों विस्तार करता जा रहा है।इसी कड़ी में लंढौरा नगर इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया है।शीघ्र ही रुड़की नगर के व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान आरंभ किया गया जाएगा।जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल तथा चुनाव अधिकारी अनूप राणा ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया संगठन की रीति एवं नीति के अनुसार संपन्न कराई गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *