Thu. Mar 12th, 2026

21 किलो गांजा के साथ लोहा मंडी पुलिस के हत्थे चढ़े गंजा के चार तस्कर

आगरा थाना लोहा मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 21 किलो गांजा के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जूता प्रदर्शन बराबर की गली से चार अपराधियों को 21 किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया गया है। काफी समय से यह चारों अपराधी अलीगढ़ से गांजा तस्करी कर आगरा में सप्लाई का काम करते थे। जिनको की आज थाना लोहा मंडी पुलिस द्वारा 21 किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सख्त आदेश के बाद थाना पुलिस ने इस तरह के अपराधियों की धर पकड़ तेज कर दी है। जो की बाहरी शहर से लाकर गंजे की तस्करी आगरा में करते हैं ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो कि इस गोरख धंधे में लिफ्ट हैं वह भी बक्से नहीं जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा निरंतर इस तरह के अपराधियों की धर पकड़ जारी रहेगी। इन संगीन अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एंटी ड्रग्स की जो मुहिम उत्तर प्रदेश शासन आगरा पुलिस ने शुरू की है वह निरंतर जारी रहेगी। इन व्यक्तियों के और कहां-कहां व्यक्ति हैं उनको भी खोजा जा रहा है। माननीय न्यायालय के समक्ष मुकदमा पंजीकृत कर पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई लोहा मंडी थाना पुलिस द्वारा सुरक्षित की जा रही है आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *