Thu. Mar 12th, 2026

जाने-माने हिन्दू वादी नेता गोपाल सिंह चाहर हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक बने

आगरा जनपद के जाने-माने हिन्दू वादी नेता गोपाल सिंह चाहर को अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर प्रदेश भर से उन्हें फ़ोन काल और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें निरंतर शुभकामनाएं प्राप्त हो रहीं हैं। अपने लोकप्रिय नेता गोपाल सिंह चाहर को उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने आज जारी बयान में दी। जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में गोपाल सिंह चाहर विश्व हिन्दू महासंघ में प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं और इसके पश्चात वे अपने निजी संगठन अखंड भारत हिन्दू संस्थान के माध्यम से हिन्दू समाज को अपनी सेवाएं निर्वाध रुप से देते रहे हैं। फिलहाल समय की मांग के मद्देनजर उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में संजय पैलेस स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने संगठन अखंड भारत हिन्दू संस्थान का अखिल भारत हिन्दू महासभा में विलय की घोषणा करते हुए स्वयं हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश संयोजक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
अपने मनोनयन पर गोपाल सिंह चाहर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री विवेक गर्ग सहित संपूर्ण राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार जताते हुए हिन्दू धर्म और संस्कृति की रक्षा के में प्राणप्रण से जुट जाने का संकल्प लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *