Thu. Mar 12th, 2026

समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल के शनिग्ध में चंडीगढ़ में आयोजित होगा आइकॉनस ऑफ़ अवार्ड्स नाईट 2024,

आगरा दिनांक 26/07/24, प्रख्यात उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर विजय किशोर बंसल जी के शनिग्ध में चंडीगढ़ में आयोजित होगा आइकॉनस ऑफ़ अवार्ड्स नाईट 2024 व ऐतिहासिक नृत्य प्रतियोगिता! आरोही इवेंट्स के बैनर से चंडीगढ़ में आयोजित होगा बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्रॉय सिटी व आइकॉनस ऑफ़ ट्राय सिटी अवार्ड्स नाईट 2024! बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्राय सिटी के लिए संस्था ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में ऑडिशन किए और अब दिनांक 31 जुलाई को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में इसका सेमीफइनल होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डेरा बस्सी रंजीत सिंह रंधावा के कर कमलों द्वारा सेमीफइनकल का शुभारंभ होगा और सेमीफइनल में चुने गए प्रतिभागियों का ग्रैंडफिनाले 3 अगस्त को पंजाब कला भवन में आयोजित होगा! जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी जी के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का आगाज़ होगा! और संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ को ट्राय सिटी के नाम से जाना जाता है तो संस्था ने डॉ. विजय किशोर बंसल जी कि अध्यक्षता में यहाँ आइकॉनस ऑफ़ ट्राय सिटी अवार्ड्स नाईट का आयोजन भी किया है जिसमें ट्राय सिटी में से 15 लोगों को अवार्ड देकर नवाज़ा जाएगा! प्रत्येक शहर से 5 लोगों का नामांकन होगा!
डॉ. विजय किशोर बंसल जी द्वारा शहर व विदेशों में लगातार आयोजन आयोजित किए जा रहे है! संस्था ने व चंडीगढ़ के लोगों ने डॉ विजय किशोर बंसल जी को हिर्दय से धन्यवाद दिया!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *