Thu. Mar 12th, 2026

ओवरब्रिज की समस्या को लेकर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने निर्माण कार्य का जायजा लिया

आगरा। कस्बा एत्मादपुर में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने गांव बिहारीपुर स्थित रेलवे फाटक नंबर 75 पर रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज के साथ-साथ सड़क के अंतिम छोर तक नाला निर्माण करे, जिससे सड़क पर जमा होने वाले पानी को निकालने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे ओवरब्रिज बनाने में किसानों की कुछ जमीन चली गई है। जिसका उन्हें न नोटिस दिया और न ही मुआवजा देने आश्वासन दिया गया। जिसको लेकर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माणारत ओवरब्रिज का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि कल शनिवार को रेलवे के अधिकारी, तहसील की राजस्व टीम तथा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता करने बात कही। किसानों को उचित मुआवजा व ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को शत-प्रतिशत दुरुस्त करने की बात कही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *