Thu. Mar 12th, 2026

पूर्व विधायक महेश गोयल बने,भारत रक्षा मंच,ब्रजप्रान्त के अध्यक्ष

आगरा :”मुखर हिन्दू प्रखर राष्ट्र” का ध्येय रखने वाला,राष्ट्रवादी संगठन,भारत रक्षा मंच की बैठक लक्ष्मी वाटिका,ट्रांस यमुना में आयोजित हुई।
बैठक में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें भारत की एवं हिन्दुत्व के अस्तित्व की रक्षा हेतु भारतीयता का भाव रखने वाले मिशन पर चलना होगा।आपको,हिन्दुओं को उनकी आत्म रक्षा,समाज की रक्षा हेतु जगाना होगा। इस समय हिन्दुस्तान के विभाजन की साजिश चल रही है,जिसे हमें नाकाम करना होगा। 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ था,जिसमें लाखों हिन्दू मारे गए थे,माताओं,बहिनों के साथ बलात्कार,बड़े ही क्रूरता से जघन्य हत्याएं की गईं थीं। इस दिवस को हम शोक, श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाते हैं। केन्द्र सरकार ने भी “14 अगस्त” को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ घोषित किया है। हमारा देश के नागरिकों से आग्रह है कि जिन्होंने देश के विभाजन में बलिदान दिया है,उन्हें इस दिवस पर याद करें और इस दिवस को शोक,श्रद्धांजलि के रूप में मनाएं।
दिल्ली से पधारीं,भारत रक्षा मंच की प.उत्तर प्रदेश की संगठन मंत्री सुजेन आनन्द ने कहा कि हम श्री केलकर जी(गुरु जी) के निर्देशन में ‘भारत रक्षा मंच’ को संगठित कर और भी विस्तार देनें सक्रिय हैं। हम मीडिया के माध्यम से राष्ट्र को ये संदेश देते हैं कि हिन्दू जागरूक हो ! एक जुट हों। कोई जाति – पाँति,भेदभाव न रहे। देश में जो घुसपैठ हो रही है,इसके कड़े कानून बने। जन संख्या नियंत्रण कानून भी कठोरता से लागू हो। इसके लिए हमें जनजागरण करना होगा।
बैठक में प्रांत की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके,सर्वसम्मति से महेश गोयल,पूर्व विधायक को ब्रज प्रांत का अध्यक्ष एवं एड. विनोद कुमार कुशवाह को प्रांत का महामंत्री मनोनीत किया गया। धन्यवाद ज्ञापित व्यवस्था प्रमुख,श्री निवास गुप्ता’ठाकुर’ने किया। आगामी बैठक आगरा में 4 अगस्त को होगी।
इस अवसर पर भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री उमाकांत तिवारी,ब्रज प्रांत अध्यक्ष महेश गोयल पू.विधायक,महामंत्री विनोद कुमार कुशवाह एवं पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, एडवोकेट आदित्य पराशर,शिवम गुप्ता,नवल किशोर शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *